राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट का गठन…विधायक किरोड़ी मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ



विधायक किरोड़ी लाल मीणा : जयपुर। राजस्थान में भजनलाल कैबिनेट का गठन हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। अब तक 17 कैबिनेट मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इनमें विधायक किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ले ली है।

इन्होंने ली राज्य मंत्री की शपथ… 

संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मंत्री पद की शपथ लेने विधायकों को बुला रहे हैं। आमतौर पर मुख्य सचिव यह काम करते हैं।इस बीच करणपुर से पार्टी के उम्मीदवार सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी जयपुर पहुंचे हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री पद के लिए जयपुर बुलाया गया है।

ये वीडियो भी देखे

ये विधायक पहुंचे बीजेपी ऑफिस

विधायक झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर, कन्हैयालाल चौधरी, विजय सिंह चौधरी, महंत प्रतापपुरी, जवाहर सिंह बैडम, अर्जुनलाल गर्ग, अरुण चौधरी, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, लालाराम मेघवाल, हरि सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह राठौड़, अविनाश गहलोत, प्रताप सिंह सिंघवी, डॉ. शैलेश सिंह, जबर सिंह सांखलाप, सुमित गोदारा और संजय शर्मा बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!