2500 करोड़ की अपर हाई केनाल का शिलान्यास किया: CM गहलोत बोले- कैसे भूल सकता हूं, रमिला खड़िया ने बचाई थी हमारी सरकार

बांसवाड़ा/ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनास नदी पर साइफन निर्माण एवं मगरदा (कुशलगढ़) में 2500 करोड़ की लागत के अपर हाई लेवल केनाल परियोजना का शिलान्यास किया। कैनाल से बांसवाड़ा के 33 कुशलगढ़ की 127 और बागीदौरा से 178 गांव लाभान्वित होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह मालवीया जनजाति राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, कलेक्टर और कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाने की घोषणा की है।

ये वीडियो भी देखे

CM गहलोत ने शिलान्यास के बाद अप्पर कैनाल के नक्शे को बारीकी से देखा और विभागीय अधिकारी से पूरी जानकारी ली। किस तरह से यह पानी कहां पहुंचेगा, कितने समय में पहुंचेगा और बनने में क्या समय लगेगा। इस तरह से वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी ली। महंगाई राहत शिविर का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सीएम का फुल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्री ने चांदी का कड़ा पहनाया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

मंच से मुख्यमंत्री ने कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के छोटी सरवा को पंचायत समिति बनाने की घोषणा की। सीएम ने क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। सीएम ने कहा कि यही एकमात्र आदिवासी महिला है जिसने हमारी सरकार को बचाई थी। मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र कर्नाटक में हमारी सरकार चली गई यहां पर भी चली जाती लेकिन इसकी बदौलत आज मुख्यमंत्री हैं।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi