मंगलम विहार में गणेशोत्सव धूमधाम से, पूजा-अर्चना व खेल प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह

सागवाड़ा। नगर के डूंगरपुर मार्ग पर वडीयो का डूंगरा स्थित मंगलम विहार में सार्वजनिक गणेशोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

प्रतिदिन आचार्य नरेश शुक्ला व प्रकाश ठाकोर द्वारा वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करवाई जाती है। साथ ही विभिन्न गलियों के परिवार आरती कर रहे हैं तथा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। पहले दिन बॉल पासिंग, दूसरे दिन कुर्सी रेस और तीसरे दिन गुब्बारा फुलाना एवं फोड़ना जैसे खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मंगलम परिवार अध्यक्ष तेजप्रकाश जोशी, प्रभारी रोहित भट्ट, जलज पंड्या, कुलदीप चौबीसा, नीलेश पुरोहित, जितेंद्र सुथार, हेमन्त भावसार, राहुल कलाल, विपुल पंचाल, अनुराग पाठक, तुलसीराम शर्मा, लोकेश भटेवरा, भोपालसिंह, परेश शर्मा, लखन जयसवाल, हितेश कलाल, राजेश सुथार, प्रशांत जोशी, लोकेश उपाध्याय, पुजारी रवि शर्मा, साउंड प्रभारी पंकज कोरानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

महिला वर्ग से चंदा शर्मा, चन्दा जोशी, सुमन कलाल, नीलम कलाल, आशा देवी कलाल, राजेश्वरी भावसार, दीपिका दर्जी, मनीषा शर्मा, मीनाक्षी सुथार, अनुसूया जोशी, प्रेमकुवर सिसोदिया और वर्षा सुथार सहित आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!