प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप: परिजनों ने थाने पहुंचकर कराया मामला दर्ज, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर उसी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।



डूंगरपुर/सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर उसी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्राओं के परिजन बुधवार को थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को डिटेन कर लिया है।

वहीं शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद लोग सदर थाने पहुंचे। गांव के लोगों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई।

थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की प्रधानाध्यापक छात्राओं को खेल खिलाने और दूसरे कार्यक्रम करने के बहाने स्कूल बुलाता था। इसके बाद छात्राओं को कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। प्रधानाध्यापक ने छात्राओं के साथ कई बार गलत हरकत की। जिसके बारे में छात्राओं ने अपने घरों पर जाकर जानकारी दी। प्रधानाध्यापक की इस हरकत पर गांव के लोग इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये वीडियो भी देखे

थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया कि गांव के लोगों की रिपोर्ट पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट में अब तक किसी भी छात्रा का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन रिपोर्ट पर जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापक को डिटेन कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने देर शाम को उसे सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान उसका मुख्यालय उदयपुर रहेगा।

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!