डूंगरपुर/सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म में आराेपी हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के दाैरान कटारा ने बताया कि उसे पाेर्न फिल्में देखने की लत है। उसने 6 बच्चियाें से दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। 4 बच्चियाें काे घर ले गया था।
पुलिस ने जांच के लिए उसका माेबाइल और छात्राओं को ले जाने वाली स्काॅर्पियाे जब्त कर ली है। इस बारे में डीएसपी राकेश शर्मा ने का कहना है कि जांच टीम ने घटना स्थल की तस्दीक की। स्कूल और आवास की तलाशी ली गई है। घर में बच्चियाें से दुष्कर्म करने की जांच की जा रही है। कटारा के दाे मकान हैं, अभी एक नया मकान बनाया है। इसी मकान में नाबालिग बच्चियाें काे ले जाता था। पुलिस इस मामले कुछ और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
31 मई को केस दर्ज हुआ था
31 मई काे 12 साल की नाबालिग छात्रा ने मां काे बताया कि हेडमास्टर छुट्टियां में खेलने के लिए बुलाते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। बच्ची की अन्य सहेलियाें के साथ भी कम्प्यूटर सिखाने और अन्य कार्य के बहाने छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। इसके बाद ही केस दर्ज किया गया था। पुलिस अन्य मामलों की जांच कर रही है।

मानवता शर्मसार: पोर्न फिल्म देखता था हेडमास्टर, 6 छात्राओं से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया
Dungarpur News
News
Dungarpur News
National News
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!