Health Tips : चश्मे के बिना कुछ भी नहीं दिखता ! इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर बढ़ाएं अपनी आंखों की रोशनी, जानिए उपाय

Increase Eyesight Naturally : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। दूध में कुछ चीजों को मिलाकर सेवन करने से सालों से लगी बुरी नजर दूर हो जाती है।

दुनिया की खूबसूरती को हम अपनी आंखों से ही देख सकते हैं। आपको बता दें कि आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक हैं। इसलिए हमें उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। लेकिन आज के समय में लोग अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन के सामने बिताते हैं। इसके साथ ही गलत खान-पान और जीवनशैली का असर हमारी आंखों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी (Increase Eyesight Naturally) बरकरार रखना चाहते हैं तो आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताएंगे जो आपकी आंखों की देखभाल करने में मदद कर सकता है।

जानिए कैसे बढ़ाए आंखों की रोशनी :

अपनी आंखों को बेहतर बनाने के लिए आपको दो चीजों की जरूरत पड़ेगी जो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। हम बात कर रहे हैं सौंफ और बादाम की। इन दोनों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों का सूखापन, जलन की समस्या, जलन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले विटामिन और खनिज आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। आयुर्वेद में सौंफ को नेत्र ज्योति कहा जाता है।

ये वीडियो भी देखे

 

कैसे करें बादाम और सौंफ का सेवन:

अपनी आंखों को बेहतर बनाने के लिए आप सोने से पहले एक गिलास पानी में 4-5 बादाम और 1 चम्मच सौंफ भिगो दें। फिर सुबह उठकर इन दोनों चीजों को पानी से बाहर निकालकर इसे पीस लें और इसे दूध में मिलाकर उस दूध का सेवन प्रतिदिन सुबह में करें या फिर दिन में किसी भी समय आप इसका सेवन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि यदि आप दूध नहीं पीना चाहते हैं, तो आप इन दोनो चीजों को भूनकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।

(Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें।)

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi