पादरा के बंबोरा फला में क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन



चारागाह और बिलानाम भूमि पर दिन – रात हो रहा अवैध खनन, खनन माफ़िया बेख़ौफ़

ये वीडियो भी देखे

सागवाड़ा।उपखंड क्षेत्र में गांव-गांव दिन रात क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन जोरों पर किया जा रहा है। खनन माफियाओं ने गांवों की बिलानाम और चारागाह भूमि को जगह-जगह से छलनी कर अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का खनन कर अपनी जेबे भरने का काम कर रहे हैं।

सागवाडा उपखंड के पादरा पंचायत के बंबोरा फला में पूरी पहाड़ी काट कर पत्थर निकाला जा रहा है। तालाब के पास बनी पहाड़ी को काट कर क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन दिन- रात किया जा रहा है। जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस का डर नहीं होने से क्षेत्र में खनन माफिया पूरी तरह से बेखौफ हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर यदा-कदा छोटी-मोटी कार्रवाई कर खनिज विभाग इतिश्री कर रहा है।

सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र में खनन माफिया दिन हो की रात हो वो बेखौफ क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली, डम्पर के माध्यम से गुजरात तस्करी कर रहे हैं। उपखंड क्षेत्र के गांवों में धडल्ले से क्वार्ट्ज का अवैध खनन हो रहा है। यहां खनन माफियाओं पर लगाम लगाने वाला कोई नही है। गांवों में चारागाह और बिलानाम भूमि पर क्वार्ट्ज पत्थर का भंडार है। जिसका खनन बेरोकटोक किया जा रहा है।

इन खनन माफियाओं को न तो खनन विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन रोक रहा है। इन गांवो में हो रहा क्वार्ट्ज का अवैध खनन सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जहां पर खनन माफिया सक्रिय हैं, जो की बेरोकटोक चारागाह और बिलानाम भूमि पर क्वार्ट्ज पत्थरों का अवैध खनन कर रहे हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!