डूंगरपुर में गला घोंटकर पत्नी की हत्या करके पति फरार, 3 साल पहले किया था नाता विवाह

Dungarpur News : 3 साल से नाते रह रही महिला की उसी के पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। महिला का शव केलूपोश घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। शनिवार सुबह वारदात का पता लगने पर सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने बांसवाड़ा से फोरेंसिक टीम को बुलाकर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाएं। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में वीरपुर गांव की है।

खाट पर पड़ा था महिला का शव

कोतवाली सीआई भगवानलाल ने बताया की आज सुबह सूचना मिली की बिलड़ी पंचायत भवन के पीछे वीरपुर गांव में एक महिला का शव उसके घर में खांट पर पड़ा है। इस पर सीआई समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी पर स्थित एक मिट्टी से बने कच्चे घर में महिला का शव खाट पर पड़ा था। मृत महिला के अलावा घर में कोई नहीं था।

यह खबर भी पढ़ें:- ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पलटी ईको कार, हादसे में 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Dungarpur News

महिला का नाता करके लाया था युवक

थानाधिकारी ने बताया की महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है, लेकिन मेडिकल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे हुई। इसकी सही जानकारी हो सकेगी। महिला के शरीर पर कुछ जगह हल्की चोंट के निशान भी है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। बांसवाड़ा से पहुंची फोरेंसिक टीम मौके से वारदात से जुड़े सबूत जुटाए हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें:- साबला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 1 महीने से फरार था आरोपी

शरीर पर मिले हल्के चोट के निशान

पुलिस की जांच में सामने आया कि मनोज उर्फ मनीष बामणिया महिला को करीब 3 साल पहले नाता करके लाया था, लेकिन गांव के लोगों को महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मौके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करने के प्रयास किए। महिला का गोकुलपुरा में पीहर होने का पता लगा। पुलिस की सूचना पर महिला की मां और भाई समेत गांव के लोग पहुंचे। मां और भाई ने महिला की पहचान सना (30) के रूप में की। मां ने ये भी बताया की सना की शादी ओडा गांव में करवाई थी, लेकिन सालभर बाद ही वह नाते चली गई थी। इसके बाद 3 साल से मनोज उर्फ मनीष के साथ पत्नी की तरह नाते रह रही थी।

यह खबर भी पढ़ें:-

रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले के 440 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे पर आई खुशी

Dungarpur News : पेड़ के नीचे 3 दिन का मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!