Women’s Junior Hockey Asia Cup: हॉकी के महिला जूनियर एशिया कप में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार खिताब को अपने नाम किया

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Women’s Junior Hockey Asia Cup: भारत ने महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया है। जापान के काकामीगहारा में खेल गए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने 4 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को हराया। हमारी महिला टीम ने पहली बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

काकामीगहारा (जापान): भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने पहली बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mera Sagwara (@merasagwara)

कपड़े, स्मार्टवॉच, ज्वैलरी पर बंपर ऑफर, 60% तक की मिल रही छूट
पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया। दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!