डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती घायल युवक आधी रात को हुए लापता, सड़क हादसे में सिर में लगी थी चोट, जेब से मिले रामपुरी चाकू सहित दूसरे हथियार

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बौखला के पास बाइक एक्सीडेंट में 2 युवक घायल हो गए। दोनों युवकों को पहले खेरवाड़ा और फिर डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की जेब से रामपुरी चाकू और दूसरे हथियार मिले है। हैरान करने वाली बात ये है कि गंभीर घायल होने के बाद भी दोनों युवक आधी रात को अस्पताल से लापता हो गए। वहीं, घटना को लेकर पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

जानकारी में सामने आया है कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बौखला के पास आधी रात के समय बाइक एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर घायल हाे गए। हादसे के बाद एक युवक नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर तो दूसरा सड़क पर पड़ा था। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। हाथ, पैर और शरीर पर कई जगह चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए थे। दोनों को गंभीर हालत में पहले खेरवाड़ा और फिर डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान दोनों घायलों की जेब से रामपुरी चाकू और फेट (हाथों की अंगुलियों में पहनकर प्रहार करने वाला हथियार) मिला। ये देख सभी चौंक गए। वहीं, दोनों को पहले इमरजेंसी में एडमिट कर इलाज किया गया। इसके बाद दोनों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया, लेकिन रात करीब 2 बजे बाद दोनों गंभीर घायल अचानक अस्पताल से लापता हो गए।

इसकी जानकारी वार्ड के स्टाफ को भी नहीं दी गई। जबकि एक्सीडेंट की घटना को लेकर बिछीवाड़ा थाना पुलिस या अस्पताल चौकी पुलिस के पास भी कोई सूचना नहीं है। वार्ड में भर्ती हुए दोनों ही युवकों के नाम जीवन और हरीश लिखवाया गया है। अब दोनों ही युवक अचानक कहां गायब हुए और उनके पास ये हथियार क्यों रखे गए थे। ऐसे कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!