वरदा में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़ा, चिल्लर चुराई, लोगों की आवाज सुनकर भागे सीसीटीवी में कैद हुई वारदात



सागवाड़ा। वरदा थाना क्षेत्र के वरदा गांव में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई। कार में आए चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसे। काउंटर से चिल्लर चुराई। सोने चांदी के जेवरात चुराते इससे पहले लोगों की आवाज सुनकर चोर भाग गए।

रविवार को घटना का पता लगने पर लोगों ने आक्रोश जताया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें 3 चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

वरदा निवासी अक्षय पुत्र विनोद गोवाड़िया ने बताया की उनकी गांव में ही चयन ज्वेलरी शॉप है। शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर गए थे। रात के समय चोरों ने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आज रविवार सुबह लोगो ने शटर टूटा देखकर उन्हें बताया।

ये वीडियो भी देखे

अक्षय ने बताया की दुकान के सीसीटीवी में 3 चोर दिख रहे है। चोर एक कार लेकर आए है। रात 12.10 बजे दुकान के बाहर रोड पर कार खड़ी करने के बाद नकोचा तोड़ा। शटर के बीच के हिस्से को ऊंचा कर अंदर घुसे। काउंटर से चिल्लर और कुछ रुपए निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने लोगो के आने की आवाज सुनकर भाग गए। करीब 20 मिनट बाद ही 12.30 बजे चोर भाग गए। इससे दुकान में सोने चांदी की दूसरी ज्वेलरी बच गई।

घटना के बाद लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, सीसीटीवी से चोरों की कार और चोरों का पता लगाकर तलाश शुरू कर दी है।

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!