करणपुर चुनाव का रिजल्ट कल आएगा, भाजपा जीतेगी या कांग्रेस, 8 जनवरी को होगा खुलासा



जयपुर।राजस्थान चुनाव आयोग के अनुसार करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 81.38 फीसद वोटिंग हुई है। करणपुर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल यानि 8 जनवरी को आएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। उम्मीद है कि सुबह 11 बजे तक करणपुर विधानसभा चुनाव परिणाम का पता चल जाएगा। कौन जीतेगा

भाजपा या कांग्रेस। करणपुर चुनाव में 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंदर पाल सिंह टीटी और कांग्रेस प्रत्याशी रूपेन्दर सिंह हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।

इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुरेंदर पाल सिंह टीटी को चुनाव होने से पहले ही मंत्री बना दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के इस कदम का जमकर विरोध किया। बस थोड़ा इंतजार कीजिए कल हो जाएगा खुलासा।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!