पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदा देने खोड़निया दिल्ली पहुंचे, श्रद्धाजंलि दी

सागवाड़ा/भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का गुरूवार की रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, AICC सदसय दिनेश खोड़निया दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि दी।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई अमरजीत सिंह, उनकी पत्नी व परिजनों से मिलकर दिनेश खोड़निया ने सांत्वना प्रकट की।

खोड़निया कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह अपनी कुशल प्रतिभा और सादगी के रूप में देशभर में जाने जाते हैं। डॉक्टर साहब का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है। खोड़निया ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की गिनती देश के मशहूर अर्थशास्त्रियों में की जाती है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम विदा देने खोड़निया दिल्ली पहुंचे, श्रद्धाजंलि दी

उन्होंने कहा कि जब देश भयंकर आर्थिक मंदी की मार झेल रहा था तब डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपनी कुशल प्रतिभा और सूझबूझ से ही देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का काम किया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!