Dungarpur : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती कर निकाली शोभायात्रा, मन्त्रोच्चार के साथ हुआ ​अभिषेक, गूंजे जयकारे

Dungarpur News : ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जयंती शुक्रवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांवो तक ब्राह्मण समाज की ओर भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कई जगह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वहीं महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर आज हर्षोल्लास का माहौल रहा। शहर के मंदिरो में पूजा अर्चना की गईं। वस्सी, पुनाली, नवलश्यान, थाणा, ओडवाडिया, बलेवड़ी, सागवाड़ा, धंबोला, आसपुर गोल, पिंडावल गांव में चौराहों और मंदिरो में स्थापित भगवान परशुराम जी को मूर्ति की पूजा अर्चना की गई।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव

ये वीडियो भी देखे

बस्सी में भगवान परशुराम चौक पर पंडित महेंद्र जोशी ने वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम ने जी के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद सभी ब्राह्मण समाज के लोगो ने परशुरामजी पर फूल माला चढ़ाई। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुरामजी के जयकारे के साथ शोभायात्रा हनुमान मंदिर, जैन बस्ती स्थित शिव मंदिर, गामोठवाड़ा स्थित गणेशजी मंदिर के दर्शन किए।

इसके बाद शोभायात्रा वापस भगवान परशुरामजी चोक पहुंची। जहां पर भगवान की महाआरती उतारी गई। इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इसी तरह से जिले के कई गांवों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कई धार्मिक आयोजन किए गए।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi