‘पार्टी के निर्देशों की अवहेलना से 3 सीटें हारे’ जिलाध्यक्ष ने कहा- वो तो ठीक हुआ कि सागवाड़ा सीट जीत गए। जिससे हमारी नाक रह गई।



डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को शहर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में हुई। बैठक में गांव चलो अभियान और लोकसभा चुनाव में मजबूती से जुटने को लेकर चर्चा की गई। जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हकरू मईड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कहा कि कई बूथ और मंडल के पदाधिकारी पार्टी की रीति नीति और निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखा गया। वो तो ठीक हुआ कि सागवाड़ा सीट जीत गए। जिससे हमारी नाक रह गई। पंड्या ने कहा कि पार्टी से ऐसे पदाधिकारियों को बदलने के निर्देश मिल चुके हैं और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी सक्रिय होने का मौका दिया जा रहा है।

बैठक में गांव चलो अभियान के संयोजक बंसीलाल कटारा ने कहा कि संगठन एक एक गांव में जाकर पुराने से पुराने कार्यकर्ता के साथ हम चाय पीएंगे। उन्हें फिर से सक्रिय करेंगे। इसके लिए जिले के सभी 1021 बूथ पर 5 स्थान चिह्नित करते हुए प्रचार किया जाएगा और पार्टी संबंधित भित्ति लेखन किया जाएगा। जिससे केंद्र की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी और उनका फायदा अंतिम छोर पर बैठे देशवासी को मिले। जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित ने कहा कि 18 से 25 साल तक के नए मतदाताओं के नाम 6 फरवरी तक हर हाल में जोड़ दिए जाने हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय मानसिकता के युवा मतदान कर सकें। इसकी जिम्मेदारी जिला स्तर पर दीनदयाल सिंह को दी गई है।

ये वीडियो भी देखे

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!