Makar Sankranti 2025: मकर संक्रति पर बन रहा ये शुभ योग, माता लक्ष्मी की भक्तों पर होगी कृपा

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के त्योहार पर निष्ठा पूर्व पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।

Makar Sankranti 2025: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण के शुभारंभ का प्रतीक है। यह दिन धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष योग बन रहा है, जो माता लक्ष्मी की कृपा को अधिक प्रबल करेगा। आइए जानते हैं।

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व (Religious importance of Makar Sankranti)
हिंदू पंचाग के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस सूर्य देव की आराधना और खिचड़ी दान का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मूंगफली रेबड़ी बांटते हैं। जो सौहर्द का प्रतीक होती हैं। यह कार्य समाज और आपली संबंधों की मजबूती और प्रेम को दर्शाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर किए गए दान का कई गुना पुण्य प्राप्त होता है।

ये वीडियो भी देखे

शुभ योग (Auspicious yoga)
ज्योतिष के अनुसार इस बार मकर संक्रांति के पर्व पर दुर्लभ पुष्य नक्षत्र संयोग बन रहा है। यह योग धन और समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन खास उपाय करना लाभकारी रहेगा।

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय (Ways to get the blessings of Goddess Lakshmi)
दान-पुण्य करें: इस दिन गरीबों को अन्न, कपड़े, और तेल का दान करें।
तिल और गुड़ का प्रयोग: तिल और गुड़ से बनी मिठाई का सेवन करें और दूसरों को बांटें।
सूर्य को जल अर्पित करें: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें।
लक्ष्मी पूजा करें: इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कमल के फूल और खीर का भोग लगाएं।

माता लक्ष्मी जी का घर में होगा वास (Goddess Lakshmi ji will reside in the house)
मकर संक्रांति पर बनने वाला यह शुभ योग धन और सफलता के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह दिन न केवल आर्थिक समृद्धि का, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास का भी अवसर है। माता लक्ष्मी की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी जी का वास होगा।

समृद्धि का प्रतीक है मकर संक्रांति (Makar Sankranti is a symbol of prosperity)
मकर संक्रांति के दिन विधि पूर्वक पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। मकर संक्रांति का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं, और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करें।

 

 

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi