विवाहिता ने पीहर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, 7 माह पहले हुई थी शादी

सागवाडा। थाना क्षेत्र के भीलूडा गाँव में एक विवाहिता ने अपने पीहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी 7 माह पहले ही हुई थी। वही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले ही अपने पीहर आई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भीलूडा गाँव निवासी प्रकाश पिता कुबेर यादव ने बताया कि उसने अपनी बेटी 23 वर्षीय दिव्यानी यादव की शादी 7 फ़रवरी 2025 को रातड़ीया चितरी करवाई थी। उसका पति जयेश यादव अहमदाबाद में रोजगार करता है। जो करीब 12 दिन पहले ही मेरे घर भीलूडा आई थी।

कल दोपहर करीब 3 बजे में और मेरी पत्नी खेतो पर काम के लिए गए थे। शाम करीब 7 बजे घर आकर देखा तो घर के अन्दर दिव्यानी फंदे से लटकी हुई थी। जिस पर उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।

वही पुलिस भी घर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने देर रात को शव सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। वही आज परिजन व पुलिस सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!