सागवाड़ा। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने 2 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी सुबह 10 बजे कपड़े खरीदने के लिए सागवाड़ा बाजार गई थी,
लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। फोन पर संपर्क करने पर उसने खुद को सागवाड़ा के गलियाकोट मोड़ पर बताया, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पति ने गुजरात के छोटा उदयपुर निवासी जिग्रेश आदिवासी पर संदेह जताया है, जो उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

