रन फॉर एन्वायरमेंट दौड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने रन फॉर एन्वायरमेंट को बुधवार प्रातः 7 बजे  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो साबेला रोड से प्रारंभ होकर गांधी आश्रम और कलेक्ट्रेट मार्ग होते हुए  शहर के लक्ष्मण मैदान में जाकर समापन हुआ।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस जागरूकता दौड़ में वन विभाग, पुलिस प्रशासन, स्काउट गाइड, विद्यालयों के  छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं और प्रशासनिक विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने हरियाली बढ़ाने, प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता के संदेश को प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुंचाया।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उपवन संरक्षण अधिकारी रंगा स्वामी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अनिल पहाडि़या, नेहरू युवा केंद्र से प्रदीप कुमार मीणा, स्काउट गाइड प्रभारी सुनील कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!