दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, डेढ़ महीने पहले पैदा हुई थी दूसरी संतान, जांच में जुटी पुलिस

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Dungarpur News: रामसागड़ा थाना क्षेत्र के आड़ीवाट गांव में 2 बच्चों की मां ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

रामसागड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल गिरीराज सिंह ने बताया कि मीरा कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया की मीरा ने 5 साल पहले अपनी बेटी रेखा की शादी आड़ीवाट निवासी लक्ष्मण भगोरा से करवाई थी। उसकी दो संतान हैं।

उन्होंने बताया की डेढ़ माह पहले ही बेटी रेखा के दूसरी संतान पैदा हुई थी, जिसके चलते वह अपनी बेटी के पास उसकी देखभाल के लिए गई थी। वह बाथरूम में कपड़े धो रही थी। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कमरे में गई तो उसकी बेटी रेखा फंदे से लटकी हुई थी।

घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!