नगर पालिका सागवाडा कार्यालय अब नए अस्थाई भवन से संचालित होगा, पार्किंग सहित कई सुविधाएं

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

—लोगों की सुविधा के लिए दो आधुनिक लिफ्ट, ग्राउंड फ्लोर पर रहेंगे प्रमुख विभाग

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

—कांग्रेस नेता के कॉम्प्लेक्स से आज नई जगह शिफ्ट होगा भवन

सागवाडा। सत्ता परिवर्तन के साथ ही सागवाडा नगर पालिका में धीरे—धीरे सब कुछ कांग्रेस के हाथ से निकलता जा रहा है। पूर्व में जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता के कॉम्प्लैक्स में चल रहे नगर पालिका कार्यालय को अब संचावत वाटिका के पास राज बाजार में स्थानांतरित किया जा रहा है।

जहां पर दो आधुनिक लिफ्ट के साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर पालिका के प्रमुख विभाग बनाए जा रहे हैं। सागवाडा नगर पालिका कार्यालय का अस्थाई भवन में शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ 14 अगस्त गुरुवार को होगा। नपा कार्यालय अब डूंगरपुर मार्ग पर स्थित संचावत वाटिका के पास स्थित राज बाज़ार में स्थानांतरित हो गया है। अस्थाई पुराना कार्यालय सुरभि मॉल में तीसरी मंजिल पर था, जहाँ पर वृद्धजन और दिव्यांगजनों को कठिनाई होती थी। उन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होती थी। वहां पर ठीक से पार्किंग की सुविधा भी नहीं थी।

नए अस्थाई पालिका भवन में दो आधुनिक लिफ्ट लगाई गई हैं। इसके अलावा तीन सीढ़ियों से जाने का मार्ग भी है। अस्थाई भवन में ग्राउंड फ्लोर पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र और अतिक्रमण शाखा के कक्ष बनाए गए है। इससे आम जनता के जरूरी कार्य आसानी से हो सकें।

प्रथम मंजिल पर पालिकाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा अन्य विभागों के कार्यालय होंगे। इसके अलावा लोगों के लिए एक वेटिंग हॉल भी बनाया गया है। नए अस्थाई नगर पालिका कार्यालय  का शुभारंभ गुरुवार को दोपहर 12 बजे होगा। जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, राजनेता और आम जनता को आमंत्रित किया गया है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!