सागवाड़ा/भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। सांसद कनकमल कटारा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पाटीदार ने भाजपा कार्यालय में अपना पदभार संभाला। शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करते हुए लोकसभा में जीत का आह्वान किया।
शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, जिला संगठन प्रभारी कमलेश राजपुरोहित, पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह, सभापति अमृतलाल कलासुआ सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने पदभार संभालने पर नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश पाटीदार का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होती है।
पीएम नरेंद्र मोदी की देशहित और जनहित नीतियों के चलते आज वागड़ में भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। वहीं, पार्टी और मजबूत हो रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश पाटीदार ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है। पिछली दो बार से हम ये सीट जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करते हुए तीसरी बार लोकसभा सीट को जिताने के साथ पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।
