सागवाड़ा सरकारी अस्पताल के पालनाघर में मिला नवजात, पूरी तरह से है स्वस्थ्य, अस्पताल में डिलीवरी होने वालों की डिटेल खंगाल रही पुलिस



सागवाड़ा सरकारी अस्पताल के पालनाघर में एक महिला नवजात को छोड़कर गई। लोगों ने पालनाघर में बच्चे को रोता देख अस्पताल प्रशासन को बताया। अस्पताल के स्टाफ ने नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया है। नवजात एक दिन का बताया जा रहा है और पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सागवाड़ा थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे अज्ञात महिला सागवाड़ा अस्पताल के पालनाघर में एक नवजात को छोड़कर चली गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा। पालनाघर में बच्चा था, जिस पर अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। अस्पताल का स्टाफ वहां पहुंचा और नवजात को संभाला। इसके बाद स्टाफ ने नवजात को शिशु वार्ड में भर्ती करवाया। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्माइल ने नवजात के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान नवजात पूरी तरह स्वस्थ्य पाया गया।

डॉक्टर ने बताया कि नवजात एक दिन का है। अस्पताल प्रशासन ने सागवाड़ा थाना पुलिस और जिला बाल कल्याण समिति को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पूरे घटना की जानकारी ली। वहीं अस्पताल में डिलीवरी होने वालों की डिटेल खंगाल रही है।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!