लोहड़ी पर सिंधी समाज ने आग जलाकर की पूजा, घर परिवार में खुशहाली की कामना की, महिलाओं और युवतियों ने गरबा खेला



डूंगरपुर/मकर संक्रांति के एक दिन पहले सिंधी समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। लोहड़ी पर आग जलाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना की गई। लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी गई। लोहड़ी को लेकर पूज्य सिंधी समाज में उत्साह का माहौल रहा।

शहर में अलग-अलग जगहों पर सिंधी समाज और सिख समाज की ओर से लोहड़ी सजाई गई। लकड़ी के साथ ही रंग बिरंगे गुलाल से रंगोलियां सजाई गई। लोगों ने पूजा-अर्चना की और आग जलाकर विविध रूप से पूजा-अर्चना की गई। वहीं सभी लोगों ने आरती उतारी। लोगों ने घर परिवार और देश में खुशहाली के लिए मंगल कामना की गई। ढोल धमाके के साथ महिलाओं और युवतियों ने गरबा खेला। लोगों ने भगवान के भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया। वहीं सभी लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। लोहड़ी को लेकर सभी लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।

ये वीडियो भी देखे
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!