सागवाडा/ आर ड्रीम्ज एकेडमी, सागवाडा के बेनर तले निदेशक अनिता जैन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सागवाडा नगर के गोल चौराहे पर नुक्कड नाटक के माध्यम से विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी पर पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया।
जिसमें बच्चों ने विभिन्न नारे जैसे पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। प्लास्टिक को बंद करना है, अधिक से अधिक पेड़ लगाने है, आदि नारे लगाए विद्यालय के छोटे बच्चों ने पृथ्वी का संरक्षण अधिक से अधिक पेड लगाने, पानी को बचाने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया।
जिसने मार्गदर्शन दीपाली सुथार का रहा एवं समस्त शिक्षक मिनाक्षी खटीक, कशिश सेवक, चेतना मेहता, करिश्मा सेवक, उन्नति सेवक, शिवानी सेवक मौजूद थे। आभार व्यक्त प्रधानाध्यापक राहुल उपाध्याय ने किया।





Related Posts:
जमीन विवाद को लेकर युवक से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
डूंगरपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर डिवाइडर से निकली लोहे की जाली बन रही हादसे का सबब, जिम्मेदार बेखबर
सागवाड़ा : भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव 10 को, सर्व शांति यज्ञ होगा, रैली निकलेगी
सरोदा में अज्ञात कारणों से गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

