भाजपा के सिद्धनाथ और ग्रामीण मंडल की संकल्प से सिद्धि तक कार्यशालाओं का आयोजन



सागवाड़ा। मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सिद्धनाथ मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं

की संकल्प से सिद्धि तक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। सिद्धनाथ मंदिर परिसर ठाकरडा में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, अध्यक्ष व मुख्य वक्ता प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष जिग्नेश पाटीदार, मोहनलाल पंड्या, कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र चौबीसा और इंद्रवीर सिंह रहे। 

जिला अध्यक्ष पटेल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल में देश में लागू की गई जन कल्याणकारी व गरीब कल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। मुख्य वक्ता प्रधान सरपोटा ने कहा कि गरीब लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचाएं। उन्होंने पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में फर्क बताया।महामंत्री मयूराज सिंह, भाणजी पाटीदार, पूर्व महामंत्री भरत पाटीदार, उपाध्यक्ष भगवान पाटीदार, विनोद पाटीदार, प्रेमलाल पाटीदार, सह संयोजक लोकेश ननोमा, अशोक खांट, विकास उपाध्याय, करण सिंह, लक्ष्मण यादव, भूपेंद्र सिंह, परीक्षित भट्ट, गौतम दादा, वासु भाई समेत मंडल के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन आभार मयूराज सिंह माण्डव ने किया।

ये वीडियो भी देखे

वहीं ग्रामीण मंडल की कार्यशाला भाजपा कार्यालय सागवाड़ा में जिलाध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में हुई। जिसमें संगठनात्मक सशक्तिकरण, आगामी अभियानों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनीता पंड्या ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता नरेन्द्र पंड्या व मुख्य वक्ता जिला प्रमुख सूर्या अहारी रहे। वहीं

विशिष्ट अतिथि जिला सहसंयोजक जवाहर भाटिया, प्रधान ईश्वर सरपोटा, दलीचंद बुनकर, कचरू पाटीदार, अनीता दीक्षित, सरपंच पुष्पा सरपोटा, प्रदीप गमोट और ललिता अहारी रहे। महामंत्री डायालाल पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन मंडल संयोजक डॉ. विमलेश पंड्या ने किया और आभार हार्दिक जोशी ने जताया। इस अवसर पर भोगीलाल दायमा, गणेशलाल, मनोज पाटीदार, नवनीत मेहता, अनुपम भट्ट, सोमा ताबियाड, रोडजी रेबारी एवं रवि ताबियाड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!