डूंगरपुर में 2 शावकों के साथ दिखी पैंथर फैमिली, चरवाहे पर हमले का प्रयास, पत्थर लेकर दौड़ा, भागकर माइंस में छिपे



डूंगरपुर/वन रेंज के झाकोल गांव में शुक्रवार को 2 शावकों के साथ पैंथर फैमिली दिखाई दी। पैंथर की दहाड़ सुनकर चरवाहा डर गया तो उसने पत्थर उठा लिया। जिसके बाद पैंथर अपने शावकों के साथ नजदीक के एक माइंस में घुस गई। पैंथर फैमिली दिखने के बाद लोगों में डर का माहौल है। वन विभाग और पुलिस पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।

सदर थाना क्षेत्र के झाकोल गांव में माइंस एरिया के पास पैंथर दिखाई दिया। गांव के कुछ बच्चे पशुओं को चरा रहे थे। उसी समय 2 पैंथर अपने 2 शावकों के साथ दिखे। पैंथर गुर्राने लगा, जिस पर बच्चे डर गए, लेकिन चरवाहे बच्चों ने पत्थर उठा लिया। जिस पर पैंथर अपने शावकों के साथ पास की माइंस में जाकर घुस गए। पैंथर की खबर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। हाथों में पत्थर, लट्ठ लेकर लोग माइंस एरिया के पास पहुंचे। वहीं सूचना पर सदर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई।

इसके बाद लोगों के बताए अनुसार पुलिस और वन अधिकारी माइंस के पत्थरों तक पहुंचे और पैंथर की मूवमेंट को ट्रेक कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन पैंथर दिखाई देता है। कई बार पैंथर पशुओं का शिकार भी करते हैं।

ये वीडियो भी देखे

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!