पर्यावरण रक्षक बने पेंशनर व सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण की रक्षा ही सच्ची सेवा – भावसार

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंशनर भवन में गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को हुआ। अध्यक्षता विजय राम भावसार ने की। मुख्य अतिथि भोगीलाल मोड़ पटेल थे। पटेल ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग मानव जीवन के लिए घातक होता जा रहा है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

इसके लिए लोगों को जागरुक कर उपयोग नहीं करने की सलाह देनी चाहिए। प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण होता है तथा जब पर्यावरण दूषित होगा तो उसका सीधा असर मानव के साथ जीव जन्तु पर पड़ता है।

भावसार ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। कुबेर लाल जोशी ने बताया कि कूड़ा करकट सडक पर फैंक कर हम जमीन को दूषित करते हैं जो कि जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है।

भाविप के पूर्व अध्यक्ष निखिल सोमपुरा ने कहा की हमें पानी का उपयोग भी आवश्यकतानुसार करना चाहिए, जल के बिना जीवन व्यर्थ हो जाता हे ’जल है तो जीवन है। शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि वन है तो जन है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष एक पेड़ अवश्य लगा उसकी देखरेख करनी चाहिए। गोष्ठी में सभी ने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गांवों से आकर सब्जी बेचने वाले, दिनभर मजदूरी करने वाले एवं आवश्यकता वाले लोगों को गर्मी से सर को बचाने के लाए 101 टोपियों का वितरण गोल चोराहा, सब्जी मंड़ी एवं अन्य स्थानों पर जाकर किया। इस दौरान रमेश पाठक, पियुष शुक्ला, मणीलाल पंड्या, पुरुषोत्तम भट्ट, अशोक रावल, दिनेश शर्मा मौजूद रहे। संचालन सचिव रमेश वैष्णव ने किया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!