चेन तोड़ते दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा, देवसोमनाथ में कथा सुनने आई दो-तीन महिलाओं से चेन स्नेचिंग, पुलिस को सौंपा



डूंगरपुर/दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवसोमनाथ में कलश यात्रा और कथा सुनने आई महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। चेन तोड़ते हुए 2 महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, उनकी 2 साथी महिलाएं भाग गई। पुलिस अब दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवसोमनाथ में गुरुवार से गिरी बापू की कथा का आगाज हुआ। इसके लिए मंगल कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर देवसोमनाथ समेत आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे। इसी दौरान लोगों की भीड़ का का फायदा उठाते हुए बदमाश महिलाएं भी शामिल हो गई। बदमाश महिलाओं ने 2 से 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसी दौरान एक महिला की चेन तोड़ते समय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। वहीं, टूटी हुई चेन नीचे गिर जाने से मिल गई। उसके पास में ही खड़ी दूसरी महिला को भी लोगों ने दबोच लिया।

महिलाएं घुंघंट निकाले हुए थी, ताकि कोई पहचान नहीं सके। दोनों महिलाओं के पकड़े जाते ही उनकी साथी अन्य महिलाएं भाग गई। वहीं, मौके पर हंगामा हो गया। पटवारी अर्पित जोशी ने बताया कि 2 से 3 महिलाएं उनके पास चैन स्नेचिंग को लेकर आई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, दोनों महिलाओं को भी पुलिस के हवाले कर दिया है।

ये वीडियो भी देखे

पुलिस उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। वहीं, उनकी साथी महिलाओं के बारे में भी पता किया जा रहा है। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि महिलाओं से चैन स्नेचिंग की वारदातों के बारे में पड़ताल की जा रही है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!