डूंगरपुर गेपसागर झील की सफाई में जुटे सर्वसमाज के लोग, झील की स्वच्छता को लेकर संदेश

डूंगरपुर शहर की गेपसागर झील की सफाई को लेकर सर्वसमाज एकजुट हो गया। सभी लोगों ने रविवार को झील से गंदगी, मलबा बाहर निकाला और झील की स्वच्छता को लेकर संदेश दिया।

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर गेपसागर झील : भीषण गर्मी के चलते शहर के प्रमुख गेपसागर झील का जलस्तर गिर गया है। झील के बैक वाटर, बादल महल की तरफ झील का पेंदा दिखने लगा है। वहीं, झील में फैली गंदगी से इसकी खूबसूरती भी घटती जा रही है। इसे देखते हुए सर्व समाज के लोगों नेa झील की सफाई का बीड़ा उठाया। सर्वसमाज के लोग रविवार सुबह गेपसागर झील की पाल पर इकट्ठे हुए। इसके बाद देखते ही देखते बच्चे, बूढ़े और युवा हाथों में फावड़ा, तगारी लेकर झील से गंदगी निकालने में जुट गए। कई युवा झील के अंदर उतरे और पानी के उपर तैर रही गंदगी और बोतलों को बाहर निकाला। वहीं, कई युवाओं ने झील के पैंदे से गंदगी निकालने में जुट गए।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

झील से निकाली जा रही गंदगी और मलबे को ट्रैक्टर के जरिए दूर फेंका जा रहा है, जिससे निकाली गई गंदगी वापस झील में नहीं आए। लोगों को इस बार अच्छी बारिश के साथ झील के भरने की उम्मीद है। गेपसागर की सफाई में तिलक शाखा ने योगदान दिया। तिलक शाखा के सदस्य भी झील की सफाई करते हुए नजर आए। वहीं, लोगों ने झील को साफ सुथरा रखने और अंदर गंदगी, खाली बोतलें या दूसरी सामग्री नहीं फेंकने का भी संदेश दिया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!