डूंगरपुर पुलिस का सर्च अभियान, बाहरी देश ओर राज्यों के लोगो की पहचान के लिए पुलिस कर रही जांच, अब तक 350 लोगो का किया वेरिफिकेशन

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर। जिले में पुलिस की ओर से जिले में अवैध रूप से रहने वाले बाहरी लोगों के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है | जिसके तहत पुलिस की टीम जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर गाँवों तक ऐसे लोगो का वेरिफिकेशन करने में जुटी है |

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

पुलिस ने अब तक 350 बाहरी लोगो का वेरिफिकेशन किया है | वही उनके मोबाइल, ट्रांजेक्शन डिटेल सहित अन्य माध्यम से उन्हें ट्रेक किया जा रहा है |

एसपी मोनिका सैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद डूंगरपुर जिले में पुलिस की ओर से बाहरी लोगो के वेरिफिकेशन के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है | अभियान के तहत डूंगरपुर जिले की सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी लोगो का वेरिफिकेशन का कार्य में जुटी है |

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है | जिसमे डूंगरपुर की विभिन्न कम्पनी, फेक्ट्री, दुकानों और बस्तियों में पुलिस की टीम पहुंचकर वेरिफिकेशन कर रही है | एसपी ने बताया की अभी तक डूंगरपुर जिले में 350 बाहरी लोगो का वेरिफिकेशन किया है |

वही उनके मोबाइल, ट्रांजेक्शन डिटेल सहित अन्य माध्यम से उन्हें ट्रेक किया जा रहा है | साथ ही नौकरी पर रखने वाले फैक्ट्री मालिक हो या अन्य जगह सभी को बाहरी लोगों की सूचना पहले थाने पर देने के निर्देश दिए जा रहे है | उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन के दौरान संदिग्ध लगने पर ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी |

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!