Rajasthan Heat Wave Update : राजस्थान में 22 मई तक गर्मी झुलाएगी। शनिवार के लिए प्रदेश के 3 जिलों (गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू) के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 47 डिग्री तक पारा पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा 9 जिलों में हीटवेव चलने का ऑरेंज और जयपुर सहित 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हीटवेव का ये स्पेल लंबा चलने वाला है।
बाड़मेर में सीजन का सर्वाधिक तापमान
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान के 5 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ है। 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर कल राजस्थान का सबसे गर्म इलाका रहा। बाड़मेर में कल दिन में तेज हीटवेव चली, जो रात में भी जारी रही। कल दर्ज हुआ तापमान इस सीजन का सर्वाधिक रहा।
धौलपुर में 46.4, फतेहपुर में 46.3, जालोर में 46.2 और फलोदी में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण दिन में जबरदस्त गर्मी रही। अलवर, पिलानी, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, बारां, डूंगरपुर, हनुमानगढ़ और करौली में कल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
20 मई को चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, बूंदी, बारां, कोटा, सीकर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और बाड़मेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 44 | 29.8 |
भीलवाड़ा | 43.9 | 28.8 |
अलवर | 45 | 29.1 |
जयपुर | 44 | 30.9 |
पिलानी | 45.9 | 27 |
सीकर | 43.8 | 25.5 |
कोटा | 45.3 | 31 |
चित्तौड़गढ़ | 43 | 27 |
उदयपुर | 42.1 | 28.7 |
धौलपुर | 46.4 | 30.3 |
बारां | 45.5 | 28.9 |
डूंगरपुर | 45.1 | 29.3 |
सिरोही | 43.5 | 28.7 |
करौली | 45.5 | 27.1 |
बाड़मेर | 46.5 | 32.4 |
जैसलमेर | 45.8 | 30.5 |
जोधपुर | 45.5 | 31.4 |
फलौदी | 46 | 34.6 |
बीकानेर | 45.2 | 28.5 |
चूरू | 45.7 | 28.4 |
गंगानगर | 45.4 | 29.4 |
हनुमानगढ़ | 45.1 | 25.8 |
जालोर | 46.2 | 30.8 |
![img 20230923 wa00085876090105264738211 e1697111792453 vyas Electronics sagwara](https://i0.wp.com/merasagwara.com/wp-content/uploads/2023/09/img-20230923-wa00085876090105264738211-e1697111792453.jpg?resize=900%2C444&ssl=1)