Rajasthan Weather : राजस्थान में तेज सर्दी का अलर्ट, जयपुर, अजमेर, अलवर में तापमान गिरा; कोटा, बारां में सीजन की सबसे ठंडी रात

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी के तेवर बरकरार है। अजमेर, अलवर, जयपुर समेत कई शहरों में आज तापमान में गिरावट हुई। इधर हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारां में आज सीजन का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पाली, बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

माउंट आबू में आज चार दिन बाद तापमान जमाव बिंदु से ऊपर उठकर 1.5 पर आया, जिससे यहां लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। इससे पहले चार दिन तक यहां सुबह-सुबह लोगों को वादियों में हल्की बर्फ जमी दिखती थी। माउंट आबू के साथ आज बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, उदयपुर में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई।

शेखावाटी के सीकर, चूरू, झुंझुनूं में आज भी तापमान सिंगल डिजिट में रहा। इन तीनों शहरों का मिनिमम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। सीकर के फतेहपुर में भी तापमान कल की तरह 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में सुबह से मौसम साफ है और धूप निकली। वहीं, 18 दिसंबर से तापमान में और गिरावट का अलर्ट जारी किया गया है।

कोटा-बारां में सीजन का सबसे कम तापमान
कोटा-बारां में आज सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। बारां में आज न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले बारां में 12 दिसंबर को 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था, जो शहर की सबसे ठंडी रात थी। इसी तरह कोटा में 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान शहर का सबसे कम तापमान रहा। कोटा में आज भी लगातार मौसम साफ बना हुआ है और सुबह से धूप निकल रही है।

18 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी
राजस्थान में अब 18 दिसंबर से तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत से सर्द हवा आनी शुरू हो जाएगी, जिससे न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। जयपुर समेत कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में आ सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 26.6 10.5
भीलवाड़ा 25.8 8.4
अलवर 25.1 7.2
जयपुर 25.6 10.2
पिलानी 26.2 7
सीकर 25 7
कोटा 25.5 11.2
चित्तौड़गढ़ 23.2 10
उदयपुर 25 9.4
धौलपुर 25.9 9.8
बारां 25.5 7.6
डूंगरपुर 26.9 12.6
सिरोही 21.7 8.1
फतेहपुर 27.1 6
करौली 25.3 7.6
बाड़मेर 29 11
पाली 27.6 13
जैसलमेर 27 9.3
जोधपुर 28.5 10.3
बीकानेर 28.6 12.3
चूरू 27.1 7.4
गंगानगर 22.5 7.9
हनुमानगढ़ 22 6.5
जालौर 28.4 7.9
माउंट आबू 22 1.5
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!