रणबीर कपूर को देश का सबसे बड़ा स्टार बना देगी रामायण, मेकर्स ने बनाया ये खास प्लान!



Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana : रामायण फिल्म रणबीर कपूर की जिंदगी की बहुत बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। मेकर्स ने रामायण को हिट कराने के लिए जबरदस्त प्लान किया है।

Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana : अभिनेता रणबीर कपूर के लिए उनकी आने वाली फिल्म रामायण उन्हें देश का बड़ा स्टार बना सकती है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर नीत नई जानकारियां सामने आ रही हैं। फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है ताकि दर्शकों को एक अलग अनुभव कराया जा सके। भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ऑस्कर विनर हॉलीवुड म्यूजिशियन हंस जिमर इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए संगीत तैयार करने वाले हैं। इस काम को हंस जिमर ऑस्कर विनर एआर रहमान के साथ मिलकर पूरा करेंगे। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा रामायण को सच में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश में जुटे हैं। नमित हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर बदर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि वह रामायण के साथ जुड़ सकें।

ये वीडियो भी देखे

अगर ये बातचीत सफल होती है, तो नमित मल्होत्रा को रामायण के लिए अतिरिक्त बजट और पैन इंटरनेशनल मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नमित मल्होत्रा की 7 बार की ऑस्कर विनर वीएफएक्स कंपनी DENG को वर्ल्ड क्लास विजुअल इफैक्ट के लिए इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इतना नहीं इस मेगा प्रोजेक्ट के साथ कई बड़ी-बड़ी चीजें शामिल की जा रही हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

रामायण में हॉलीवुड का तड़का लगाकर नितेश तिवारी रणबीर को पैन इंडिया स्टार नहीं बल्कि पैन वर्ल्ड स्टार बना देंगे। ये फिल्म रणबीर कपूर को देश का सबसे बड़ा स्टार बना देगी। फिल्म मेकर्स ने एक बहेतरीन स्टारकास्ट को चुना है। रणबीर के अलावा साई पल्लवी, साउथ स्टार यश और लारा दत्ता जैसे कई स्टार शामिल हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!