RBSE Result 2023 : 12वीं आट्‌र्स में जिले में बेटों से ज्यादा बेटियां पास, एक स्कूल के 30 स्टूडेंट के 90% से ज्यादा, 93.22% रहा लड़कियों का रिजल्ट

डूंगरपुर जिले में 12वीं आट्‌र्स स्ट्रीम के रिजल्ट में लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट ज्यादा रहा।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट गुरुवार दोपहर करीब 3.15 बजे घोषित कर दिया। जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने रिजल्ट जारी किया। स्टूडेंट 12th आट्‌र्स का रिजल्ट स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

डूंगरपुर जिले में 12वीं आट्‌र्स स्ट्रीम का रिजल्ट 93.10 प्रतिशत रहा। इसमें बेटियों ने बाजी मारी है। आट्‌र्स स्ट्रीम में छात्राओं का रिजल्ट 93.22 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का रिजल्ट 92.98 प्रतिशत रहा। बेटियों के अव्वल आने पर खुशी का माहौल है। जिले में इस बार 13 हजार 848 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12 हजार 393 स्टूडेंट पास हो गए है। 93.10 पर्सेंट स्टूडेंट पास हुए। इसमें 4 हजार 406 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन हुए और 7 हजार 244 स्टूडेंट सेकेंड डिवीजन और 1 हजार 243 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन से पास हुए है।

rbse result 2023 class 12 arts

परीक्षा में बेटों से ज्यादा बेटियां बैठी
जिले में 7 हजार 359 बेटियां इस बार परीक्षा में बैठी। इनमें 6 हजार 857 बेटियां पास हो गई। परीक्षा परिणाम 93.22 प्रतिशत रहा। 2 हजार 574 बेटियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई। वहीं, 3 हजार 686 बेटियां सेकेंड डिवीजन और 597 थर्ड डिवीजन से पास हुई।

92.98 पर्सेंट बेटे पास
इस बार 6 हजार 492 छात्र परीक्षा में बैठे। इसमें से 6 हजार 36 बेटे पास हो गए। इस तरह 92.98 प्रतिशत बेटे पास हुए। फर्स्ट डिवीजन 1 हजार 832, सेकेंड डिवीजन 3 हजार 558 और थर्ड डिवीजन 646 रहे।

एक ही स्कूल के 30 स्टूडेंट के 90 पर्सेंट से ज्यादा
शहर के गुरुकुल स्कूल के 30 स्टूडेंट ने 90 पर्सेंट से ज्यादा बनाए है। इसमें प्रियांश खराड़ी, दिया सुथार, सलोनी सोमपुरा, अश्विनी सिंह, खुशी पटेल ने 95 पर्सेंट बनाएं है। जिनल पाटीदार, सुहानी सिंह, अंजली परमार, राज्ञी जोशी, काव्य सुधार ने 94 पर्सेंट अंक हासिल किए। वहीं, रिंकल श्रीमाल, आशी श्रीमाल, हितेन साद, ओमी श्रीमाल ने 93 पर्सेंट बनाए हैं। रियू कलाल ने 92 पर्सेंट अंक हासिल किए। वैभव कलाल, प्रेरणा कनोजिया, सत्यम जोशी, फैजान मकरानी ने 91 पर्सेंट बनाए। इसी तरह वीरराज सिंह, अंकित पटेल, मनस्वी सोमपुरा, निहार कलाल, समीना खान ने 90 पर्सेंट हासिल किए है। शहर के राजकीय महारावल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा लक्षिता जोशी ने 92 पर्सेंट अंक हासिल किए हैं।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!