राजस्थान में 3rd ग्रेड टीचर भर्ती 2024 में बढ़ा आरक्षण, महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट सुरक्षित

3rd ग्रेड टीचर भर्ती 2024 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। सीएम ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। वे आत्मनिर्भर होकर और सशक्त बन सकेंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कार्यकाल के छह महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में यह बड़ी घोषणा की है। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को उनके कार्यकाल के 6 माह पूरे हो रहे हैं।

ग्रेड थर्ड टीचर के 29,272 पद खाली
प्रदेश में ग्रेड थर्ड टीचर के करीब 29,272 पद खाली पड़े हैं। आने वाले बजट में भजनलाल सरकार इन पदों पर भर्ती की घोषणा कर सकती है। नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जिससे अधिक महिलाएं भर्ती में चयनित हो सकेंगी।

रीट पर अभी भी संशय
सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्रेड थर्ड भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। लेकिन वर्तमान में जो नियम है, उसके चलते ग्रेड थर्ड भर्ती से पहले रीट पास करना जरूरी है। रीट केवल पात्रता परीक्षा है। उसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी ग्रेड थर्ड भर्ती में शामिल हो सकते है।

हालांकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रीट को समाप्त करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अगर रीट समाप्त होती है तो फिर सीधे ग्रेड थर्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। जिसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रीट में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!