बांसवाड़ा सभापति और कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय के करीबी होने के कारण भाजपा में जाने की चर्चा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

बांसवाड़ा/जिले में कांग्रेस को एक नहीं बल्कि दो बड़े झटके लगे हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद से सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष देव जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के विश्वसनीय और करीबी माने जाते हैं।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा जॉइन करने के बाद से ही इन दोनों दिग्गजों के पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़कर उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

जैनेंद्र त्रिवेदी साढ़े 4 साल पहले ही नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद सभापति बने थे। अपनी कार्यशैली के कारण कम समय में शहर में एक बेहतरीन सभापति के तौर पर उन्होंने पहचान बनाई।

इधर मनीष देव जोशी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता होने के साथ ही जिला क्रिकेट संघ के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जोशी मालवीय के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल हैं। महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस छोड़ने के बाद मनीष देव का जाना तय माना जा रहा था।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!