सागवाड़ा : भारत विकास परिषद् चुनाव, राजेन्द्र शुक्ला बने अध्यक्ष, रमेश वैष्णव बने सचिव

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। भारत विकास परिषद् शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव में गोपी रेस्टोरेन्ट में राजेन्द्र कुमार शुक्ला को अध्यक्ष एवं रमेश वैष्णव को सर्वसम्मति से सचिव मनोनीत किया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक दोसी ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय समन्वयक सेवा गिरीश सोमपुरा थे। चुनाव के पर्यवेक्षक भीलूड़ा शाखा के लोकेश भट्ट एवं सुनील भट्ट थे। पर्यवेक्षक लोकेश भट्ट ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। शाखा के चुनाव समिति सदस्य नारायणलाल बनोत, नानुभाई पटेल, कुबेरलाल जोशी, विश्वनाथ पण्ड्या, ललित पंचाल, अशोक जैन एवं अमरीश त्यागी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। बैठक को निखिल सोमपुरा, राजेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर संघवी एवं गिरीश सोमपुरा ने संबोधित किया। उन्होंने वर्ष पर्यन्त समिति के प्रकल्पों के बारे में बताया।

पर्यवेक्षक लोकेश भट्ट ने चुनाव समिति की ओर से चयनित पदाधिकरियों के मनोनयन की घोषणा की। कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सचिव रमेश वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष किशन वर्मा को मनोनीत किया।

इस दौरान जयदेव शुक्ला, जीवनलाल पाटीदार, तेजप्रकाश गुप्ता, डा. हितेष शाह, जयन्तीलाल मोची, डा. विमल जैन, नवनीत सोनी, नारायणलाल सेवक, अश्विन बोबड़ा, अशोक रावल, विनोद दोसी, सुशील शर्मा मौजूद रहे। दिलीप गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!