सागवाड़ा : महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप, गर्मी में पानी को तरस रहे लोग

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा। नगर के नई आबादी पटेलवाडा में स्थित पाटीदार समाज के नोहरे के पास सार्वजनिक हैंडपंप पिछले कई माह से खराब पड़ा है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

एक ओर जहां गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है वहीं पेयजल के स्त्रोत बंद होने से लोगों को पेयजल की खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार शिकायत की है।

लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। गर्मी के मौसम में यहां से लोगों का आवागमन बना रहता है। प्यास लगने पर लोग पानी की तलाश में इस हैंडपंप तक आते हैं। लेकिन खराब हैंडपंप को देखकर लोगों को निराशा हाथ लगती है।

इससे उन्हें पानी की तलाश में दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लोगों ने जल्द ही नकारा हेडपंप को दुरुस्त करने की मांग की।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!