सागवाड़ा। वागड़ क्षेत्र से पहली बार किसी सामान्य वर्ग के नेता को एआईसीसी का सदस्य बनाये जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। वागड़ क्षेत्र में एआईसीसी का सदस्य बनाये जाने पर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया का सुरभि बाजार में फूलमाला, शॉल एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कहा कि यह गौरव की बात है कि वागड़ से पहली बार किस सामान्य वर्ग के व्यक्ति को एआईसीसी में जगह मिली है।
डूंगरपुर के कांग्रेसी नेता रोशन दोषी ने कहा कि दिनेश खोडनिया को जब भी कोई ज़िम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है उन्होंने बख़ूबी से निभाया है। ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता ने कहा कि खोड़निया को मिली ज़िम्मेदारी से वागड़ में कांग्रेस और अधिक मज़बूत होकर उभरेगी। कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसी नेताओं ने आने वाले विधानसभा में डूंगरपुर ज़िले की चारों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में असरार अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, वल्लभ राम पाटीदार सहित कई कांग्रेसी जन प्रतिनिधि, नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पद एवं पार्षद मौजूद रहे । संचालन ललित पंचाल ने किया।
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Related Posts:
माही डेम से सागवाड़ा तक आएगा पानी, बीच में 700 मीटर लंबी टनल, 500 गांवों के 3.75 लाख लोगों को मिलेगा...
सागवाड़ा में नल से गंदा, मटमैला व बदबूदार पानी आने से लोग परेशान
चाइनीज मांझे से जान पर बन आई, बाइक पर जाते युवक की गर्दन कटी, 10 टांके लगाकर बचाई जिंदगी
भीलूड़ा में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिम्मेदार अधिकारी मौन
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी।
जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!


