Sagwara News : श्मशान घाट के पास मिला युवक का शव, 4 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था, सालभर पहले हुई थी शादी



सागवाड़ा। थाना क्षेत्र के सागवाड़ा नगर के श्मशान घाट के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान नंदोड निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। युवक की शादी सालभर पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


थानाधिकारी हिमांशुसिंह ने बताया कि थाने पर सूचना मिली की श्मशान घाट के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल हरिसिंह, सुरेश भोई, कॉन्स्टेबल सागर पाटीदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान नंदोड़ निवासी रोहित सिंह (26) पुत्र गोपालसिंह राव के रूप में की। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

परिजनों ने बताया की रोहित 24 मई को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। वहीं, चार दिन पहले ही वापस लौटा था। वहीं, शुक्रवार को उसका शव सागवाड़ा में मिला है। ऐसे में परिजनों ने रोहित की मौत पर संदेह जताया है। रोहित की शादी करीब एक साल पहले ही हुई है। उसकी पत्नी के हाल ही में गोद भराई की रस्म पूरी कर पीहर गई हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये वीडियो भी देखे

और ये भी पढ़े : अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 निबंध, थीम, भाषण, महत्व (International Yoga Day, Theme in Hindi)

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!