ससुराल से घर लौट रहे सरपंच पति की मौत, गांव से 20 किलोमीटर पहले बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर



आसपुर/पत्नी को ससुराल छोड़कर सरपंच पति पांच किलोमीटर ही निकला था कि एक्सीडेंट हो गया। पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने सरपंच पति की बाइक को टक्कर मार दी। सड़क गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने हॉस्पिटल में पहुंचाया, लेकिन जब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसा डूंगरपुर के आसपुर मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार सागवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गड़ा वासन सरपंच लक्ष्मी देवी का पति दिनेश परमार पुत्र लक्ष्मण परमार मंगलवार सुबह पत्नी को लेकर ससुराल पारडा सकानी गया हुआ था। जो रात करीब 8 बजे अकेला अपने घर गड़ा वासन वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव से करीब 20 किलोमीटर पहले गड़ा एकलिंग जी के पास पीछे तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल सरपंच पति दिनेश परमार को राहगीरों ने आसपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने मृतक के मोबाइल में लास्ट पर कॉल लगाया। जो मृतक के साले का था। सूचना पर परिवार के लोग हॉस्पिटल में पहुंचे। परिजनों ने हादसे को लेकर आक्रोश जताया और जांच की मांग की। इस संबंध में मृतक के पिता लक्ष्मण पुत्र भानजी ने मामला दर्ज कराया। वहीं बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सरपंच का शव घर पहुंचते कोहराम मच गया।

ये वीडियो भी देखे

दिनेश के दो बेटे हैं। एक 11वीं और दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!