सर्व समाज ने किया तालाबों के सौंदर्यीकरण और रामपार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, चुनावी वादों को पूरा कर रहा कांग्रेस का बोर्ड- खोडनिया



सागवाडा। शहरवासियों को बुधवार को दो नये विकास कार्यों की सौग़ात मिली। सर्व समाज की मौजूदगी में शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण और रामपार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने कहा कि शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण और रामपार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जा रहा है। बोर्ड गठन से पूर्व शहर के मांडवी चौकी पर आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस के नेता दिनेश खोडनिया ने जो वादें शहरवासियों से किये थे वो पूरे किए जा रहे हैं। आज के दिन सर्वसमाज की मौजूदगी में आप सभी समाजों की अध्यक्षा उपस्थित है ऐसे में शहर के सबसे प्रमुख कार्य तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। खोडनिया ने कहा कि तालाबों का सौंदर्यीकरण, तालाबों की इंटर कनेक्टिविटी और खेल के मैदान का विकास परियोजना पर 22.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह अंदरूनी शहर स्थित रामपार्क सौंदर्यीकरण पर करबी 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इन दोनों कार्यों के टेंडर कर लिए गए हैं।

ये वीडियो भी देखे

sagwara news

सागवाड़ा शहर के पाँच तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं मैदान का विकास के लिए एशियन विकास बैंक एवं राज्य सरकार द्वारा फण्ड उपलब्ध करवाया गया है। खोडनिया ने कहा कि शहर के विकास में शहर के हर समाज के अध्यक्ष मौजूद है ऐसे में यदि भाजपा पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी रहती तो अच्छा रहता। खोडनिया ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री शांति धारीवाल ने शहर के विकास के लेकर करीब 300 करोड़ का बजट दिया। है आज अपने उद्बोधन में वित्त विभाग की ओर से भीखा भाई टाउन हॉल के लिये 20 करोड़ रुपये और 7.50 करोड़ रूपये नगर पालिका के नए भवन की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

sagwara news

बहुत जल्दी उसके टेंडर होंगे और दोनों भवन को नया बनाकर जनता को समर्पित किया जाएंगे। भीखा भाई कॉलेज ग्राउंड के विकास पर भी क़रीब 25 करोड़ रुपये स्टेडियम निर्माण पर खर्च होंगे। कार्यक्रम में मंच पर भरत भट्ट, करण सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित पंचाल, भूपेंद्र भट्ट, डायालाल पाटीदार, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष धीरज मेहता, नानूलाल कलाल, नगर पालिक उपाध्यक्ष राजु मामा शेख़, प्रभुलाल वाडेल, पवन भाई गोवाड़िया, ध्यानीलाल कंसारा, गौतम लीलवासा, देवीलाल पंचाल सहित सर्व समाज अध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन सुभाष सोमपुरा ने किया जबकि आभार नानूलाल कलाल ने माना।

sagwara news

शहर के पाँच तालाबों का होगा विकास
1. मसानीया झील – 5.15 करोड़
2. लोहारिया झील –  5.87 करोड़
3. गेमरिया झील1  4.10 करोड़
4. गेमरिया झील2  95 लाख
5. हरियाला झील 88 लाख
6. खेल का मैदान 1.75 करोड़

सफाई, टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण, पाथ वे जॉगिंग ट्रैक, लैंडस्केप, ब्यूटीफिकेशन, इलेक्ट्रिक वर्क फाउन्टेस फेब्रिकेशन वर्क, स्टॉन पिचिंग वर्क पौधारोपण के विभिन्न कार्य किये जायेंगे।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!