Sourav Ganguly : अब उद्योगपति अवतार में दिखेंगे सौरव गांगुली ये है पूरा प्लान

Sourav Ganguly : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब उद्योगपति के अवतार में आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में वह एक स्टील फैक्ट्री शुरू करने वाले हैं। यह फैक्ट्री पांच से छह महीने में शुरू हो सकती है। यह पश्चिम बंगाल का तीसरा स्टील प्लांट होगा। सौरव गांगुली ने इसके बारे में गुरुवार को स्पेन के मैड्रिड में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में खुलासा किया। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब वह उद्योगों से जुड़े हैं और इससे पहले भी 2007 में उन्होंने एक छोटा स्टील प्लांट शुरू किया था।
ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई के दौरे पर सौरव गांगुली भी साथ में

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

ममता बनर्जी 12 दिनों के लिए स्पेन और दुबई की यात्रा पर हैं और इसमें उनके साथ जो दल गया है, उसमें सौरव गांगुली भी शामिल हैं। सौरव गांगुली ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद करते हुए खुलासा किया था कि वह बंदाल में तीसरा स्टील प्लांट लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पांच से छह महीने लगेंगे और यह मुख्यमंत्री के साथ खड़े होने की वजह से नहीं बल्कि प्रैक्टिकल अनभुव से कह रहे हैं।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now
राज्य सरकार के सपोर्ट का भी किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली ने इस समिट में अपने पारिवारिक कारोबार और राज्य सरकार के सपोर्ट के बारे में खुलासा किया। गांगुली ने कहा कि करीब 50-55 साल पहले उनके दादा ने कारोबार शुरू किया था और उन्हें राज्य सरकार से सहारा मिला था। स्पेन में एक सम्मेलन में बोलते हुए गांगुली ने कहा कि बंगाल ने हमेशा दुनिया भर के देशों को कारोबार को आमंत्रित किया है और यही वजह है कि आज मुख्यमंत्री इस देश में खुद हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सरकार राज्य और युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहती है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!