घर से 200 मीटर दूर मिला युवक का शव, बुधवार शाम घर से निकला था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

सागवाड़ा।वरदा थाना क्षेत्र के वलोता गांव में एक युवक का शव घर से 200 मीटर दूर संदिग्ध हालात में मिला है। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठे हो गए।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम होगा।

वरदा थाने के हेड कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ने बताया कि वलोता निवासी हरीश रोत (21) बुधवार शाम के समय अपने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार सुबह हरीश का शव घर से कुछ दूर ही खेतों में संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ मिला।

सूचना पर वरदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया। वहीं शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!