पारा वापस 42 डिग्री के नजदीक, सड़कों पर पसरा सन्नाटा



सागवाड़ा/ पारा लगातार दूसरे दिन बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर बारह बजे बाद लोगों की आवाजाही कम दिखी। यह क्रम शाम करीब पांच बजे तक बना रहा। गर्मी का हाल ये है कि कि अब कूलर जवाब देने लगे हैं।

कुछ दिन पहले जो कूलर कूल-कूल हवा फेंक रहे थे, वे अब बेअसर साबित होने लगे हैं। इससे पहले बुधवार सुबह से ही सूर्य नारायण क्रोध रूप से दिखे। सुबह से ही तल्ख धूप लोगों को परेशान किए हुए थी। दोपहर होते-होते पारा 42 डिग्री पार कर गया। दोपहर में प्रमुख बाजार सदर बाज़ार मार्ग, नेहरू पार्क, बैक तिराहा, सब्ज़ी मंडी गामठवाड़ा, गोल चौराहा नगर में आवाजाही कम दिखी। लोग केवल आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलते दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज हुआ।

किसी ने स्कॉर्फ लपटें दिखा तो कोई शीतल पेय पदार्थ का उपयोग करते 

ये वीडियो भी देखे

हाल ये था कि गर्मी से बचाव के लिए लोग अलग-अलग तरीके से जतन करते नजर आए। आजकल लोग घर से निकलते ही स्कॉर्फ बांधकर निकल रहे हैं। चेहरों के साथ हाथों को भी ढक रहे हैं। वहीं, कई लोग छाता से बचाव कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में थकान से बचने के लिए गन्ने समेत अन्य शीतल पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं।

 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!