Rajasthan : महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, बच्चें और मां पूरी तरह स्वस्थ

Rajasthan : जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में जैसलमेर की महिला तुलछा ने चार बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ्य हैं।

जोधपुर। ट्वीन्स को कई जन्म दे चुकी हैं, लेकिन जोधपुर में अब एक महिला ने शादी के 6 साल बाद 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। चार नवजात में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। जैसलमेर की तुलछा नाम की महिला की डिलीवरी जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में कराई गई। चारों नवजात और मां स्वस्थ बताएं जा रहे हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। महिला का प्रसव सिजेरियन के माध्य से कराया गया और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Rajasthan

ये वीडियो भी देखे

महिला तुलछा ने दिया अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद

चार संतानों को जन्म देने वाली महिला तुलछा ने अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया और अपनी स्थिति भी सामान्य बताई। महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अस्पताल प्रशासन को पूरा सहयोग मिला। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज पिछले तीन महीने से जैसलमेर में चल रहा था।

जहां सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात पता चली, जिसके बाद उन्हें लेबर पेन होने के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जहां सोमवार को चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने चार संतानों को जन्म दिया जो कि पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उम्मेद अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक रुक्मणी ने बताया कि यह दंपति फरवरी माह से उपचार ले रहे थे। सोमवार को 6 मई को सिजेरियन की मौजूदगी में महिला का प्रसव कराया गया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो लड़की और दो लड़के हैं।

दो बच्चों की मौत के बाद फिर गूंजी आंगन में किलकारी

जैसलमेर के दंपत्ति के मुताबिक, शादी के बाद तुलछा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन दोनों की असामयिक मौत हो गई थी। घर सूना हो गया था। अब चार बच्चों के जन्म के बाद घर में फिर से किलकारियां गूंजेंगी।

ad
डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!
92 lakh Indians in 6 countries of Middle East साइबर फ़्रॉड से बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं, जानिए क्या है? युवाओ में क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने का जोश, देखना न भूले 10 वेब सीरीज Belly Fat कम करने के लिए सुबह नाश्ते में खाई जा सकती हैं ये चीजे विश्व रक्तदाता दिवस 2023 महत्व शायरी (वर्ल्ड ब्लड डोनर डे) | World blood donor day theme, quotes in hindi