महिला ने पशुघर में फंदा लगाकर किया सुसाइड, लम्बे समय से बीमारी से थी परेशान

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

Dungarpur News : रामसागडा थाना क्षेत्र के जालूकुआ गांव में एक महिला ने पशुघर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला लम्बे समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

रामसागडा थाना पुलिस के अनुसार जालुकुआ निवासी जीवत पुत्र हकरा पड़वाला ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- उसकी पत्नी नंदा लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसका काफी इलाज भी करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात परिवार के साथ नंदा ने खाना खाया और सोने चली गई थी। आज मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा की पशुघर में नंदा का शव फंदे से लटका हुआ था।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पीहर पक्ष को दी। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!