सागवाड़ा महिपाल खेल मैदान के पीछे पेड़ से लटकी मिली महिला की शिनाख्त हुई

सागवाड़ा। महिपाल खेल मैदान के पीछे पेड़ से लटकी मिली महिला की शिनाख्त शुक्रवार शाम को हो गई। एएसआई हरिसिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि महिपाल खेल मैदान के पीछे एक महिला पेड़ पर लटकी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला करीब 15 फीट ऊंचाई पर साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। शव को पेड़ से उतरवाकर राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार से ही महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे थे।

शुक्रवार शाम को उसकी शिनाख्त बांसवाड़ा जिले के दानपुर थानान्तर्गत कोटड़ा निवासी चंपा (45) पत्नी मोहनलाल मईड़ा के रूप में हुई। महिला के पास से एक पर्ची मिली, जिसमें मोबाइल नंबर लिखे थे। इसी आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!