मीडियाकर्मी हमला करते लेपर्ड के ऊपर बैठा, गर्दन से दबोचा, करीब 5 मिनट तक दोनों के बीच जंग, घायल होने के बाद भी नहीं छोड़ा

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

डूंगरपुर/नील गाय का ​शिकार करने के बाद झाड़ियों में छुपे लेपर्ड ने हमला कर एक मीडियाकर्मी को घायल कर दिया। दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक जंग चली। इसमें मीडियाकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, फिर भी उसने लेपर्ड को दबोच लिया और उसके ऊपर बैठ गया।

ये वीडियो भी देखे

YOUR AD HERE

Contact No: 7014712163

by merasagwara

Book Now

इसके बाद ग्रामीणों ने लेपर्ड को रस्सी से बांध दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लेपर्ड का रेस्क्यू किया है। वहीं, घायल मीडियाकर्मी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना डूंगरपुर के भादर वन क्षेत्र के गड़िया भादर मेतवाला गांव की है।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा 6 बजे गांव के मेघ तालाब के पास लेपर्ड दिखाई दिया था। वह एक नील गाय का शिकार करने के बाद झाड़ियों के बीच उसे खा रहा था। इसी बीच करीब सुबह 7 बजे उपसरपंच सहित गांव के कई लोग उस जगह पहुंचे।

डूंगरपुर

मीडियाकर्मी गुणवंत कलाल भी कवरेज करने मौके पर आए थे। करीब 7 बजकर 20 मिनट पर लोग झाड़ियों में छुपे लेपर्ड को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान लेपर्ड जंगल की तरफ भागने की बजाय लोगों की ओर दौड़ने लगा और उसने भागते कलाल पर अटैक कर दिया। लेपर्ड ने गुणवंत के एक पैर को जबड़े में दबोच लिया। हमला होते ही दूसरे लोग दूर भाग गए।

वहीं, गुणवंत ने खुद को बचाने दूसरे पैर से लेपर्ड के जबड़े पर मारा। इससे पैर छूट गया, लेकिन लेपर्ड ने फिर से अटैक किया तो गुणवंत ने उसके जबड़े को पकड़ लिया और उसके ऊपर बैठ गए।

डूंगरपुर डूंगरपुर

इसके बाद करीब 5 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। वहीं, दूर खड़े लोगों ने फिर हिम्मत दिखाई और रस्सियों से लेपर्ड को बांध दिया। काफी मशक्कत के बाद करीब सवा 8 बजे लेपर्ड पर काबू पाया गया।

डूंगरपुर-बांसवाड़ा ज़िले की ताज़ा ख़बरों के लिए मेरा सागवाड़ा न्यूज़ से जुड़े रहे! यहाँ पढ़े DungarpurNews & BanswaraNews और पाए Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। जुड़े रहे हमारे साथ और बने रहे अपडेटेड!

Leave a Comment

error: Content Copy is protected !!